मध्यप्रदेश

महिला की डकार पर विवाद, दो पक्षों में चाकूबाजी के बाद मामला दर्ज

Indore News: अक्सर लड़ाई झगड़े के अलग-अलग वजह सामने आती रहती है, लेकिन हम जो आपको वजह बताने जा रहे हैं वह अपने आप में इतनी अजीब है कि आपको सुनकर लगेगा कि क्या झगड़ा इस बात पर भी हो सकता है। मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में एक अजीबो-गरीब कारण के चलते दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यहां एसिडिटी की समस्या से जूझ रही एक महिला द्वारा डकार लेने पर विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि, एक महिला अपने घर में जोर-जोर से डकार लिया करती है। डकार की आवाज इतनी तेज होती है कि, पड़ोस के घर तक जाती है, जिससे पड़ोसी ने परेशान आकर आपत्ती व्यक्त की। लेकिन, इसपर मामले पर देखते ही दैखते इतनी बात बिगड़ गई कि, दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और चाकू बाजी तक हो गई इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला इंन्दौर शहर के एमआईजी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले संजय नगर की है। फरियादी राहुल का कहना है कि, उसकी मम्मी अंजू को एसिडिटी की समस्या है। इस बीमारी के चलते ही वो जोर-जोर से डकारें ले रहीं थीं। घर के पीछे बने मकान में रहने वाली एक अन्य महिला कहने लगी कि, इतना शोर क्यों कर रहे हो। जिसके कुछ देर बाद अंजू के पति दिनेश ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की बात बताई। बावजूद इसके उन्हें मम्मी की तकलीफ का अहसास नहीं हुआ और उन्होंने मम्मी के बारे में अपशब्द कहने शुरु कर दिये, जिसका विरोध करने पर पड़ोसी महिला के परिवार के लोग हमसे आ भिड़े। घटना में चाकू भी चले, जिसमें एक पक्ष के सदस्य के हाथ में काफी चोट आई है।

मामला दर्ज

वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एमआईजी थाना प्रभारी ने बताया कि संजय नगर निवासी राहुल की शिकायत पर आकाश टाटा वाले और राजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसकी माता अंजू को एसिडिटी की शिकायत है और वह डकार लेती हैं। इसी बात पर मकान के पीछे अन्य मकान में रहने वाले सदस्यों ने उनसे विवाद कर लिया कि अंजू इतनी जोर से डकार है क्यों लेती हैं।

पुलिस ने दिए शांतिपूर्वक रहने के निर्देश

इधर इस मामले में दूसरे पक्ष आकाश ने पुलिस से शिकायत की है कि अक्सर राहुल के घर से इस तरह की आवाजें आती हैं और बहुत ज्यादा आवाज आने पर उन्होंने परिवार को समझने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उनसे विवाद कर लिया दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने अंजू का उपचार करने और दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button