छत्तीसगढ

दशहरा में खर्च होंगे 1 करोड़ 10 लाख रुपए…

बस्तर। विश्व प्रसिद्ध बस्तार दशहरा के लिए इस साल करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट तैयार किया गया है। दशहरा में अलग-अलग विधान के लिए शराब, बकरा और मछली के लिए करीब 14 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पिछले साल 75 लाख का बजट था। जिसमें 20 लाख रुपए अधिक खर्च हुए और 95 लाख रुपए में दशहरा पर्व मनाया गया था।

साथ ही समिति के सदस्यों ने 2 नए उपाध्यक्ष भी मनोनीत किए हैं। दरअसल, इस साल अधिकमास के चलते 75 दिनों का बस्तर दशहरा 107 दिनों तक मनाया जाएगा। 17 जुलाई को इसकी शुरुआत जो चुकी है। अब 27 सितंबर को डेढ़ी गड़ाई की रस्म अदा की जाएगी। जिसके बाद से लगातार एक के बाद एक विधान होंगे।

बस्तर जिले के के कलेक्टर विजय दयाराम के ने कहा कि महंगाई के चलते हर साल पर्व मनाने खर्च में बढ़ोतरी हो रही है। साल 2022 में बस्तर दशहरा के लिए 75 लाख रुपए का बजट तैयात किया गया था। लेकिन, सामानों की कीमतों में साल 2021 की तुलना में 2022 इजाफा हुआ था।

जब कैलकुलेशन किया गया था तो उस समय 20 लाख रुपए अधिक खर्च हुए थे। इसलिए इस बार 1 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट तैयार लिया गया है। राज्य शासन से पैसे मांगे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button