छत्तीसगढ

ईद मिलादुन्नबी पर्व पर गले लगाकर मुस्लिम धर्मावलंबियों को विधायक रेखचंद जैन ने अमन-चैन की दी शुभकामनाएं…

ईद मिलादुन्नबी पर्व पर गले लगाकर मुस्लिम धर्मावलंबियों को दी गई शुभकामनाए

जगदलपुर ऑफिस डेस्क। गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व पर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक समेत अन्य कांग्रेसियों ने विधायक कार्यालय के पास गुरुनानक चौक में मुस्लिम धर्मावलंबियों का स्वागत किया।

सुबह करीब 11 बजे शहर भ्रमण पश्चात जब जुलूस विधायक कार्यालय के पास पहुंचा तो उसमें सम्मिलित हजारों मुस्लिम भाईयों का आत्मीय स्वागत किया गया।

विधायक जैन ने सदर हाशिम खान, मुस्लिम धर्मगुरुओं, मौलाना गण, समाज के पदाधिकारियों तथा जमात सदस्यों को पुष्पहार पहनाया। अन्य कांग्रेसियों ने भी माला पहना व गले लगाकर पुरजोर स्वागत किया।

इसके बाद विधायक जैन को अन्जुमन इस्लामिया कमेटी के पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्य जुलूस के साथ जामा मस्जिद तक गए।

स्वागत के दौरान विधायक जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, पन्चराज सिंह, राजेश राय, सुरेन्द्र झा, गौरनाथ नाग, मिन्टू कर, एस दंती, राजेश अहीर, परमजीत सिंह, सूरज लोहाना, अमर सिंह, कमलेश पाठक, हेमू उपाध्याय, संदीप दास, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप नवले, मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button