छत्तीसगढ

8 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: देखें भगवान महाकाल के आज का दिव्य श्रृंगार

उज्जैन ऑफिस डेस्क। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के 3 बजे कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर फलों के रस से पंचामृत पूजन किया गया।

भांग, चंदन, सूखे मेवे से भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

रविवार की सुबह भस्म आरती में सैकड़ों लोगों ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button