मध्यप्रदेश

प्रियंका गांधी दमोह से भरी चुनावी हुंकार, अमित शाह रणनीति व डैमेज कंट्रोल में जुटे

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव प्रचार धीरे-धीरे जोर पकडऩे लगा है। 30 अक्टूबर तक नामांकन जमा होंगे, इसके बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ लेगा। प्रियंका गांधी आज बुंदेलखंड के दमोह में विशालनसभा को संबोधित कर मतदाताओं को साधने का कार्य करेंगी। वहीं तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश आए हैं। अमित शाह दोपहर में जबलपुर में कार्यकर्ताओं की संभागीय बैठक लेंगे, इसके बाद छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगें। वहीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रात: 11 बजे जबलपुर पहुंची हैं। प्रियंका गांधी यहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ दमोह पहुंची हैं, जहां वे 12 बजे विशाल जनसभा को संबोधित किया है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में शामिल बिंदुओं को कांग्रेस सरकार बनने पर पूरा करने की गारंटी दी है। वहीं भाजपा की मध्यप्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना भी साधा है। गांधी एवं कमलनाथ दोपहर करीब दो बजे जबलपुर पहुंचे, जहां से प्रियंगा गांधी दिल्ली रवाना हो जाएंगी। वहीं कमलनाथ छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे।

कांग्रेस सरकार बनी तो कन्या विवाह की राशि एक लाख से अधिक करेंगे

इधर चुनावी सीजन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने फिर एक बड़ी घोषणा कर दी है। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रू. और धान का समर्थन मूल्य 2500 रू. प्रति क्विंटल कर दिया जायेगा। बाद में इसे बढ़ाकर 3000 रू क्विंटल तक किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेश में 2 लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती की जायेगी और बैकलॉग के पद भरे जायेंगें। प्रदेश की बेटियों के विवाह के लिए कन्या विवाह सहायता राशि बढ़ाकर 1 लाख 1000 रू. दी जायेगी। प्रदेश के नौजवानों के सपने साकार करने के लिए मध्यप्रदेश की अपनी आईपीएल टीम बनाने की पहल की जायेगी।

शाह का फोकस चुनावी रणनीति के साथ डैमेज कंट्रोल

कंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज जबलपुर पहुंच गए हैं। शाह प्रदेश में तीन दिन रुककर चुनावी रणनीति बनाने के साथ रूठों को मनाने और डैमेज कंट्रोल का कार्य करेंगे। शाह टिकट कटने से नाराज नेताओं को लेकर भी चर्चा करेंगे। वे 10 संभागों की बैठक लेंगे और अलग-अलग जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे रानी दुर्गावती चिकित्सालय के पास जबलपुर में शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दोपहर 1.30 बजे जबलपुर भाजपा संभागीय कार्यालय में जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित कर रहे हैं। दोपहर 3.40 बजे छिंदवाडा जिले के जुन्नारदेव के नंदलाल सूद स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम 6.10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे।

कल खजुराहो और उज्जैन में बैठक

अमित शाह 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वीआईपी रोड भोपाल स्थित राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे खजुराहो के होटल रमाडा पहुंचकर सागर संभाग की संभागीय बैठक लेंगे। दोपहर 2.50 बजे रीवा जिले के वृंदावन गाडज़्न झिरिया में रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6.30 बजे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर फ्रीगंज स्थित टावर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात 8.30 बजे होटल रूद्राक्ष में उज्जैन संभाग की संभागीय बैठक में भाग लेंगे।
30 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे इंदौर के होटल ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर हाल विजय नगर में इंदौर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे होटल रेडिसन सिटी सेंटर ग्वालियर में ग्वालियर चंबल संभाग की संभागीय बैठक में मार्गदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button