Breaking News

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सीआरपीएफ जवानों ने ली तम्बाकूमुक्त समाज निर्माण की शपथ

कमांडेंट सुनील कुमार राही के नेतृत्व में अधिकारियों व जवानों ने तम्बाकू सेवन से दूर रहने का लिया संकल्प

बीजापुर (हिन्दसत)। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई 2026 को 85वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), नयापारा बीजापुर में तम्बाकू एवं उससे निर्मित उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट सुनील कुमार राही के नेतृत्व में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने तम्बाकू और तम्बाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

इस अवसर पर कमांडेंट ने कहा कि तम्बाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है और इससे कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी तम्बाकूमुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य तम्बाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को तम्बाकू त्यागने के लिए प्रेरित करना रहा। 85वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button