Breaking News

पत्रकार भवन में शान से लहराया तिरंगा, पत्रकारों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

कार्यकारी अध्यक्ष के. संतोष कुमार ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

बीजापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बीजापुर के कार्यालय पत्रकार भवन में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजादी के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार याकूब खान एवं अशोक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष के. संतोष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान पत्रकार पवन दुर्गम द्वारा लगाए गए गगनभेदी देशभक्ति नारों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही देश आज विकास और लोकतंत्र की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पत्रकार साथियों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button