Breaking News

अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी का आत्मीय स्वागत

सर्किट हाउस में आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, विकास और शासकीय योजनाओं पर हुई चर्चा

बीजापुर । छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रूपसिंह मंडावी दो दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में सर्व आदिवासी समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात कर आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।

बैठक में जनजाति के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकास संबंधी विषयों के साथ-साथ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से आयोग अध्यक्ष को अवगत कराया।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिला सचिव कमलेश पैंकरा, पांडुराम तेलम, गोंड समाज के अध्यक्ष कामेश्वर दुब्बा, हल्बा समाज के अध्यक्ष भोलाराम अमान, जगबंधु मांझी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर, उर्मिला तोकल, बसंती लिंगम सहित समाज एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ जनजाति आयोग अध्यक्ष मंडावी 16 सितंबर को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा अनुसूचित जनजातियों से संबंधित विषयों की समीक्षा करेंगे।

Related Articles

Back to top button