छत्तीसगढ

बहीगांव में डॉक्टर नहीं होने के कारण उपचार के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है….

बहीगांव में डॉक्टर नहीं होने के कारण उपचार के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है..

सम्यक नाहटा, कोंडागांव /केशकाल/बहींगांव :- अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है…

बहीगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर फार्मासिस्ट को भी भेजा गया केशकाल हॉस्पिटल…

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 वह अन्य मार्ग पर आसपास होने वाली आकस्मिक दुर्घटना के शिकार लोगों का उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहीगांव में लाया जाता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से डॉक्टर नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियां उठाना पड़ रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहीगांव के एमबीबीएस डॉक्टर को केशकाल व आयुर्वेदिक चिकित्सक को भी सिंघनपुर सलंगन कर दिया गया है।

बहीगांव अस्पताल में पदस्थ इकलौती महिला आरएमए लंबे अवकाश पर चली गई है । डॉक्टर ना रहने से पूरी क्षेत्र वासियों को थक हार कर मजबूरी में सिरहा, गुनिया ,पुजारी के शरण में जाना पड़ रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहीगांव में स्टाफ की कमी को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button