छत्तीसगढ

बाली मेला में पंहुचे विधायक जैन छत्र लेकर मंदिर तक गए….

बाली मेला में पंहुचे विधायक जैन छत्र लेकर मंदिर तक गए

जगदलपुर : 12 साल में होने वाले करनपुर के परब में शामिल हुए रेखचंद जैन

नकटी सेमरा में रूपशिला माता की गुड़ी में की पूजा- अर्चना

सोमवार को ब्लॉक के करनपुर में हर 12 साल में होने वाले परब में सैकड़ों लोगों के साथ विधायक रेखचंद जैन साक्षी बने। उन्होने गुड़ी प्रांगण में ग्राम्य व क्षेत्रीय देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना की।

इससे पूर्व उन्होने नकटीसेमरा की रूपशिला माता की गुड़ी में पूजा- पाठ की और मड़ई में सम्मिलित हुए। पुजारियों व सिरहा के साथ भक्ति भाव में डूबे जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय रीति-रिवाजों तथा परंपराओ को मान- सम्मान देने वाली अनेक योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया है परिणामत: समाज के विभिन्न वर्गों में उल्लास का माहौल है। मुख्यमंत्री बघेल ने किसी भी कार्य के लिए धन राशि की कमी नहीं होने दी है।

भजिया खरीदा, वृद्धा से लिया आशीर्वाद

नकटीसेमरा में रूपशिला माता की पूजा पश्चात विधायक श्री जैन ने मड़ई का अवलोकन किया। इस दौरान मार्ग किनारे बैठी एक वृद्धा से बोबो भजिया खरीदा। उनसे चर्चा कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

पूजा करने के बाद जमीन पर बैठ गए विधायक

दोपहर बाद विधायक जैन करनपुर पंहुचे जहां जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी ने अपने साथियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। करनपुर में प्रति 12 वर्ष में आयोजित होने वाले परब में वे सम्मिलित हुए।

गुड़ी में क्षेत्रीय तथा स्थानीय देवी- देवताओं की पूजा के बाद वे जमीन पर बैठ गए। अपने साथियों के साथ जमीन पर बैठते विधायक ने कहा कि देवी- देवताओं के समक्ष कुर्सी पर बैठना उचित नहीं होगा। उनकी इस सादगी के कायल अन्य लोगों ने भी ऐसा किया।

देवी का छत्र उठाकर मंदिर तक चले

पूजा पश्चात जैन लगभग एक किमी दूर स्थित हिंगलाजिन मंदिर तक छत्र उठाकर चले। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर सिर पर जवारा उठाए महिलाएं व बालिकाएं चल रही थीं।

जात्रा में सम्मिलित देवी- देवताओं की डोली, आसन, लाट लिए ग्रामीण पुजारियों, सिरहा- गुनिया के साथ चल रहे थे। मंदिर तक पंहुचने में एक घंटा से अधिक का समय लगा। जगह-जगह विधि- विधानपूर्वक पूजा होती रही। लोगों में इतना अधिक उत्साह था कि वे अपने मोबाइल में जात्रा की रिकार्डिंग करते रहे।

इस दौरान संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के साथ जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, चन्द्रभान झाड़ी, विजय सिंह, विकास राव, हेमंत देवांगन, सायमा अशरफ, माही श्रीवास्तव, इंदिरा राव आदि मौजूद थे।

नकटी सेमरा में सरपंच दुशासन नाग, आड़ावाल सरपंच जयंती कश्यप, माता पुजारी फगनू कश्यप, झंडा पुजारी शुकलाल कश्यप, चैतराम बघेल, सुदर्शन बघेल, मोहन बघेल, लक्ष्मण बघेल, लक्ष्मी कश्यप, सुबरू बघेल, निलाप बघेल, किशन लाल वर्मा, कृष्णा लाल वर्मा, बिशू कश्यप, जगमोहन कश्यप,

गणेश कश्यप, सामनाथ मंडावी, मोतीराम नाग, महाजन बघेल, सोनाधर कश्यप समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे। वहीं करनपुर में पुजारी लोकनाथ सिरा, तिरुपति नागेश सरपंच,

अंतराम पुजारी, सुखराम पुजारी, नरसिंह पुजारी, कैसबो, गंगाधर, समरत, संतोष पटेल, पुरन नाग, सालिक, संतोष सेठिया जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, संजय नाग समेत ग्रामवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button