छत्तीसगढ

स्वामी आत्मानंद स्कूल बारसूर का तुलिका कर्मा ने किया औचक निरीक्षण…..

स्वामी आत्मानंद स्कूल बारसूर का तुलिका कर्मा ने किया औचक निरीक्षण

दंतेवाड़ा / बारसूर :- बच्चों की शिक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण : तुलिका कर्मा

बच्चों से मिलकर जिपं अध्यक्ष ने पढ़ाया हिंदी व रसायन शास्त्र

जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा आज बारसूर स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। स्कूल पहुँच तुलिका ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की साथ ही उनसे बातचीत भी की।

बच्चों ने बताया कि स्कूल में विषयवार शिक्षक नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती है साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक दूसरे कार्यों में व्यस्त हैं।

बच्चों ने आगे बताया कि स्कूल में क्लास रूम की कमी भी है, जिससे भी दिक्कत होती है। जिपं अध्यक्ष ने बच्चों की बातों को सुनकर जल्द ही सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से है। बच्चों की शिक्षा स्तर में सुधार लाने स्वामी आत्मानंद स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं तुलिका ने बारसूर के कन्या हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी का भी निरीक्षण किया।

तुलिका ने 9वीं के बच्चों को हिंदी व 12 वीं के बच्चों को रसायन शास्त्र के विषय के बारे में जानकारी दी साथ उनसे कुछ सवाल भी किए। बच्चों को अध्ययन करवाते हुए जिपं अध्यक्ष ने कहा कि पढ़ाई हमेशा टाइम टेबल बनाकर किया जाना चाहिए। जीवन में पढ़ाई महत्वपूर्ण है पर इससे हमें डरना नहीं चाहिए।

शांत मन व एकाग्र होकर पढ़ाई करें सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपने आप में महत्वपूर्ण है बस अपने अंदर की क्षमताओं को पहचानें फिर उस रास्ते से चलकर आप अपनी मंजिल तक जरूर पहुचेंगे। अंत में तुलिका ने सभी शिक्षकों से मुलाकात की व स्कूल की सभी समस्याओं का समाधन जल्द करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button