छत्तीसगढ

वरिष्ठ नेता विक्रम शर्मा व कांग्रेस नेत्री सायमा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया…

वरिष्ठ नेता विक्रम शर्मा व कांग्रेस नेत्री सायमा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया

जगदलपुर :- मंगलवार शाम संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों संग वरिष्ठ नेता विक्रम शर्मा तथा कांग्रेस नेत्री सायमा अशरफ का जन्म दिन केक काटकर मनाया।

सबसे पहले विधायक जैन ने नगर निगम जगदलपुर के वरिष्ठ नेताओं व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ इन दोनों को बुके भेंट कर इनके सुखद, सफल व उत्तरोतर प्रगति की कामना की। तत्पश्चात केक काटकर जन्म दिन मनाया गया।

विधायक कार्यालय हैप्पी बर्थडे की आवाज से गूंजता रहा। शर्मा व सुश्री अशरफ का मुंह मीठा कराया गया।

इस दौरान बचेका पदाधिकारी राजकुमार दंडवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश अहिर, एमआइसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा, अमर सिंह, बढई समाज अध्यक्ष मनोरंजन शर्मा, संतोष सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप नवले आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button