छत्तीसगढ

बस्तर को वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस की जरूरत : साव

बस्तर को वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस की जरूरत : साव

जगदलपुर :- भजयमो के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक साव (पिंटू) ने कहा कि संभाग मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज होने के बावज़ूद भी यहां सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस का अभाव दुर्भाग्यपूर्ण है।

यहां से कई मरीजों को रायपुर रेफर किये जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो जाती है। यदि यहां वेंटीलेटर वाली एम्बुलेंस की व्यवस्था होती तो ऐसी मौतों को रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां भाजपा की पूर्व रमन सिंह शासन में सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस प्रदान की गयी थी,

लेकिन अब इनमें से एक भी एम्बुलेंस सही सलामत नही है। कांग्रेस शासन में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित है। अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे

कर्मचारियों को बरखास्त कर उनके परिवार के साथ अन्याय किया जा रहा है। अस्पतालों में उपचार के दौरान किसी ग्रामीण की मौत हो जाए तो घर तक शव पहुंचाने की सुविधा नही होती।

अस्पतालों में कई ज़रूरी उपकरण का अभाव है। कई एम्बुलेंस खड़ी खड़ी कबाड़ हो गयी। स्वास्थ्य मंत्री अब स्वयं उप मुख्यमंत्री बन चुके है, बावज़ूद स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है।

मै मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग करता हू की बस्तर को सर्व सुविधायुक्त और वेंटीलेटर युक्त एम्बुलेंस प्रदान करें. और बस्तर में स्वास्थ सुविधाएं बेहतर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button