छत्तीसगढ

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान…

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

जगदलपुर :- सेवा कार्य करते भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत है नरेंद्र मोदी – किरणदेव

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सादगीपूर्ण ढंग से सेवा कार्य करते हुये मनाया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जिला महारानी अस्पताल ब्लड बैंक में 11 यूनिट रक्तदान किया और मरीजों को फल वितरण कर उनका हालचाल जाना।

रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं में रितेश सोनी हेमंत तिवारी, गजेंद्र डिकेश,श्याम लाल सेठिया, नाग, प्रताप, विकास पात्रो, विवेक साहू, नरेंद्र तुलेश शामिल थे। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की मंगलकामना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया है। श्री मोदी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रेरणा स्रोत हैं।

रक्तदान के मौके पर कार्यक्रम प्रभारी अमर झा व गणेश नागवंशी, शिवनारायण पाण्डेय, नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, राजपाल कसेर, प्रकाश झा, शशि नाथ पाठक, गणेश काले, लक्ष्मण झा, श्रीश मिश्रा, सूर्य भूषण सिंह, विनोद पाण्डेय, रोहित खत्री, सूरज मिश्रा, रुपेश समरथ, अभिलाष यादव, रूपेश झा, राजेन्द्र सिंह, राज पाण्डेय, योगेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button