छत्तीसगढ

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का प्रेस वार्ता…

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का प्रेस वार्ता…

सम्यक नाहटा, जगदलपूर : केन्द्र के भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के सांसद सदस्यता रद्द किए जाने एवं सांसद निवास खाली करने की नोटिस जारी किए जाने के विरोध में,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

इसी क्रम में बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित राजीव भवन में लिगई प्रेस कांफ्रेस के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर प्रहार करने का काम भाजपा कर रही है। बोलने की आजादी पर प्रतिबंध लागाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राहुल गांधी खुलकर बोलते हैं। अडानी के संबंधों के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें बोलने से रोका जाता है। केंद्र सरकार की गलतियों को राहुल गांधी ने उजागर किया तो केंद्र सरकार ने उनकी सदस्यता रद्द कर दीए एवं घर खाली करने का नोटिस दे दिया।

पत्रवार्ता में बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता योगेश पाणिग्रही भी मरकाम के साथ मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button