छत्तीसगढ

सँघर्षरत किसान नेता अनिल दुबे की रिहाई पर किसानों ने किया ज़ोरदार स्वागत…

इस प्रदर्शन के दौरान किसान नेता अनिल दुबे को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया था। जिसे लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी आक्रोश और असन्तोष रहा, जिसके चलते किसानो ने 7 फरवरी को महासमुंद कलेक्ट्रेट परिसर में नेता अनिल दुबे की रिहाई की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन किया।

वहीं आज 8 फरवरी को किसान नेता अनिल दुबे की रिहाई की गयी। जिस पर किसान परिवारों ने जेल के बाहर अनिल दुबे के समर्थन में नारा लगाकर और माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आप को किसानों के हितैषी बताते हैं और दूसरी ओर महासमुंद के कलेक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण अंचल के IG (आई जी) किसानों के प्रजातांत्रिक आंदोलन को बलपूर्वक दमनकारी तरीको से समाप्त कराने के लिए किसान नेता अनिल दुबे की गिरफ्तारी करते हैं।

भूपेश बघेल को आने वाले चुनाव में उसी क्षेत्र के किसान जवाब भी देंगे, आज कांग्रेस की सरकार महासमुंद के किसानों का साथ छोड़ कर करणी कृपा उद्योग पति के साथ खड़ी है। छत्तीसगढ़ के माटि पुत्र किसानों की आवाज को दमनपूर्वक दबाया नही जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button