Breaking News

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बीजापुर में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर्स

देशव्यापी बंद के समर्थन में जिले के 40 से ज्यादा दवा दुकानों ने लिया हिस्सा, आपातकालीन व्यवस्था रहेगी जारी

बीजापुर (हिन्दसत)। ऑनलाइन दवा बिक्री के बढ़ते प्रभाव और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर 20 मई 2026, बुधवार को देशभर में दवा व्यवसाय बंद रखने का ऐलान किया गया है। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला बीजापुर औषधि विक्रेता संघ ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए जिले की सभी मेडिकल दुकानों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार जिले के 40 से अधिक मेडिकल स्टोर्स इस बंद में शामिल रहेंगे।

संघ द्वारा इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से सहयोग की मांग की गई है। संघ के सचिव गोपाल मंडल ने बताया कि यह बंद केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा, दवाओं की गुणवत्ता और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उनका कहना है कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री भविष्य में गंभीर खतरा बन सकती है।

संघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, सचिव गोपाल मंडल सहित सदस्य पी. राकेश, संतोष गुप्ता, पी. दिनेश, उमेश एवं अन्य पदाधिकारी ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहे।

संघ ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को दवा उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी गंभीर मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button