Breaking News

बीजापुर के नए पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला कार्यभार

पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया आत्मीय स्वागत

बीजापुर (हिन्दसत)। जिले के नए पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को बीजापुर पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता इससे पूर्व रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक एवं पुलिसिंग क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसिंग की प्राथमिकताओं तथा विभिन्न चुनौतियों को लेकर प्रारंभिक चर्चा की।

Related Articles

Back to top button