Breaking News

जैगुर में ग्रामीणों संग ‘मन की बात’ सुनने पहुंचे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट समेत वरिष्ठ नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत

बीजापुर (हिन्दसत)। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप रविवार को जिले के दौरे पर जैगुर पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जैगुर पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात वे ग्रामीणों के बीच आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में शामिल हुए और ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच बन चुकी है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को बढ़ावा देती है।

इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा जारी है।

Related Articles

Back to top button