भाजपा महिला मोर्चा ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का माना आभार, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की…..
भाजपा महिला मोर्चा ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का माना आभार, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की
जगदलपुर : रेल लाइन विस्तार के हुये निर्णय की बस्तर वासियों को दी बधाई
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने भाजपा प्रतिनिधि मण्डल का माना आभार, कहा – रेल लाइन विस्तार से खुलेंगे बस्तर के तीव्र विकास के रास्ते
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा ने रावघाट जगदलपुर रेल लाइन निर्माण के अतिशीघ्र आरंभ होने व बस्तर में अन्य रेल सेवाओं के विस्तार करने के हुये
निर्णय के लिये केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना है और भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुये समस्त बस्तरवासियों को बधाई दी है।
सुधा मिश्रा ने कहा कि बस्तर के तीव्र विकास के लिये व बस्तरवासियों की भावनाओं के अनुरूप जगदलपुर रायपुर रेल लाइन के शीघ्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है,
जिसका डीपीआर आगामी दो माह बाद जुलाई महीने में आ जायेगा। धमतरी से जगदलपुर तक नई रेललाइन के लिये सर्वे करने की सार्थक पहल हो रही है। यह कार्य पूर्ण होने पर बस्तर विकास की मुख्य धारा से जुड़ जायेगा।
बस्तर वासियों की रेल सेवायें सुदृढ़ करने की बरसों पुरानी मांग पूरी होकर जल्द साकार रूप लेगी। 26 अप्रैल को बस्तर प्रवास पर आये भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने बस्तर अंचल में रेल सुविधा विस्तार की मांग को गंभीरता से लिया और इस महत्वपूर्ण कार्य के लिये पहल की।
केन्द्रीय रेल मंत्री से दिल्ली में मिलने गये भाजपा प्रतिनिधि मण्डल में शामिल बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, सुधीर पाण्डेय, शैलेन्द्र भदौरिया को भी भाजपा महिला मोर्चा ने बधाई देते हुये आभार माना है।