Breaking News

बीजापुर जिले में अब तक 271.2 मिमी वर्षा दर्ज, भैरमगढ़ सबसे आगे

भैरमगढ़ में सर्वाधिक 378.6 मिमी बारिश, उसूर में सबसे कम 99.9 मिमी वर्षा

बीजापुर (हिन्दसत)। जिले में मानसून की सक्रियता के चलते एक जून से अब तक औसतन 271.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न तहसीलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

वर्षा आंकड़ों के अनुसार भैरमगढ़ तहसील में सर्वाधिक 378.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा कुटरू में 375.0 मिमी, बीजापुर में 318.0 मिमी, भोपालपटनम में 232.7 मिमी, गंगालूर में 223.0 मिमी तथा उसूर में 99.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में लगातार हो रही बारिश से जलस्रोतों में जलस्तर बढ़ने लगा है, वहीं किसानों को भी खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button