Breaking News

शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम 22 अगस्त को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी लेंगे शपथ, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत होगा वृक्षारोपण

रायपुर (हिन्दसत)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति, टाटीबंध रायपुर द्वारा आगामी 22 अगस्त 2026 को शपथ ग्रहण समारोह एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे कृषक सभागार, कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में किया जाएगा, जबकि वृक्षारोपण कार्यक्रम नव निर्माणाधीन कंवर भवन लामाडीह (जोरा) रायपुर में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय करेंगे। वहीं अखिल भारतीय कंवर समाज की केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एवं जिला जशपुर की अध्यक्ष कौशल्या देवी साय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। समाज की महिला, युवा एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियों का औपचारिक दायित्व सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं संरक्षकगण भी शामिल होंगे। आयोजन के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। समिति ने समाज के सभी जिलों और चक के पदाधिकारियों और सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button